झज्जर। बार काउंसिल ऑफ पंजाब एवं हरियाणा के चुनाव को लोकर उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी स्वप्निल रविंद्र पाटिल की अध्यक्षता में वीरवार को बैठक हुई। इस दौरान चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न करवाने के लिए दिशा-निर्देश दिए गए।
अतिरिक्त उपायुक्त जगनिवास को चुनाव संबंधी व्यवस्थाओं के समन्वय के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। बार काउंसिल चुनाव 18 मार्च को होंगे। चुनाव के लिए जिला न्यायालय परिसर झज्जर में दो और बहादुरगढ़ न्यायालय परिसर में एक मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
उपायुक्त ने पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि मतदान केंद्रों, बैलेट बॉक्स और चुनाव सामग्री की सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाए। साथ ही 16 मार्च को चुनाव सामग्री चंडीगढ़ से लाने और मतदान के बाद 18 मार्च को सील्ड बैलेट बॉक्स पुनः चंडीगढ़ में जमा करवाने के दौरान भी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
उपायुक्त ने बार एसोसिएशन झज्जर एवं बहादुरगढ़ के अध्यक्षों से भी चुनाव प्रक्रिया के दौरान जिला प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आह्वान किया।