फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पासबुक अपडेट करवाने बैंक पहुंचे उपभोक्ता से पुलिसकर्मी ने किया दुर्व्यवहार

Tue, 27 Dec 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन
बेरी।
विज्ञापन

नोटबंदी के बाद बैंकों में बढ़ी भीड़ को लेकर पुलिसकर्मियों की ड्यूटियां लगाई गई हैं। अधिकांश बैंकों में ये पुलिसकर्मी भीड़ को काबू करने की बजाय आने वाले ग्राहकों पर रौब झाड़ते नजर आते हैं। दो दिन तक लगातार बैंकों की छुट्टी के बाद बैंक खुलने पर बेरी में सोमवार को ऐसा ही हुआ। यहां स्थित स्टेट बैंक आफ पटियाला की शाखा में पासबुक अपडेट करवाने पहुंचे एक कस्टमर के साथ वहां तैनात पुलिसकर्मी ने न केवल बदसलूकी की बल्कि उस कस्टमर को बैंक में अंदर ही नही जाने दिया गया। बैंक पहुंचे कस्टमर को पुलिसकर्मी ने यह कहकर टालमटोल करता रहा कि बैंक में पासबुक पूरी नहीं किये जाने का आदेश है जबकि शाखा प्रबंधक ने इस तरह का कोई भी आदेश जारी न किये जाने की बात स्वीकार की है।
घटनाक्रम में बेरी निवासी मनोज कुुमार ने बताया कि सोमवार को वह बेरी के स्टैंट बैंक ऑफ पटियाला में पासबुक में एंट्री करवाने के लिए गया था। बैंक में तैनात पुलिसकर्मी ने अंदर जाने से मना करते उससे दुर्व्यवहार किया। मनोज ने पुलिसकर्मी से बार-बार यह प्रार्थना की कि उसे पैसे नही निकलवाने बल्कि पासबुक में एंट्री करवानी है। लेकिन पुलिसकर्मी ने एक नही सुनी और लगातार दुर्व्यवहार करता रहा। मनोज का कहना है कि उसे पासबुक किसी उद्देश्य के लिए पूरी करवानी थी जिसके लिए उसने अपनी नौकरी से एक दिन की छुट्टी ली थी। मनोज का कहना है कि वह एक सभ्य नागरिक है और वहां तैनात पुलिसकर्मी द्वारा उससे बदसलूकी करने पर उसे मानसिक आघात लगा है।
विज्ञापन


बैंक प्रबंधक अमरजीत का कहना है कि हमारा प्रयास रहता है कि बैंक में आने वाले किसी भी उपभोक्ता को परेशानी ना हो। बैंक प्रबंधन की तरफ से ऐसा कोई आदेश नहीं है कि पासबुक में एंट्री करने वाले उपभोक्ता को गेट पर ही रोक दिया जाए।
विज्ञापन


स्टेट बैंक ऑफ पटियाला में तैनात पुलिसकर्मी द्वारा उपभोक्ता से दुर्व्यवहार करने का मामला संज्ञान में नही है। अगर कोई शिकायत मिलती है जांच की जाएगी और पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- कुलबीर सिंह बेरी थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें