मुख्यमंत्री उडन दस्ते ने इस दुकान पर की छापामार कार्रवाई।
- फोटो : Bahadurgarh
बहादुरगढ़। रोहतक से आई मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने बहादुरगढ़ में दिल्ली-रोहतक रोड स्थित एक बनारसी पान भंडार की दुकान पर छापामार कार्रवाई की। यहां से टीम ने काफी मात्रा में प्रतिबंधित विदेशी सिगरेट और ई-सिगरेट बरामद की।
सीएम फ्लाइंग स्क्वायड से उप निरीक्षक जयभगवान के नेतृत्व में टीम ने महावीर पार्क कॉलोनी में पुराने दिल्ली-रोहतक रोड पर कार्रवाई की। अधिकारियों के अनुसार उन्हें सूचना मिली थी कि बहादुरगढ़ में विदेशी व इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट बिक रही हैं, जो देश में प्रतिबंधित हैं। कार्रवाई के दौरान बहादुरगढ़ सेक्टर-6 थाना पुलिस और दवा नियंत्रण अधिकारी संदीप हुड्डा भी मौजूद रहे। टीम अधिकारियों ने यहां से काफी संख्या में प्रतिबंधित विदेशी और ई-सिगरेट बरामद की। इनकी जांच की जा रही है। सिगरेट कितनी संख्या में हैं और कहां से यह सप्लाई हो रही थी, इसकी जांच के लिए दुकानदार से पूछताछ की जा रही है। दुकानदार के खिलाफ संबंधित कानूनी कार्रवाई की जा रही है।