फोटो-57: बहादुरगढ़ के झज्जर रोड स्थित मस्जिद में नमाज अदा करते मुस्लिम समुदाय के लोग। स्रोत संगठ
- फोटो : 1
बहादुरगढ़। झज्जर रोड स्थित जामा मस्जिद में बुधवार को ईद-उल-जुहा यानी बकरीद भाईचारे के साथ मनाई गई। सुबह से ही मस्जिद में नमाज अदा करने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी।
जामा मस्जिद के इमाम हाफिज लुकमान ने ईद-उल-जुहा की विशेष नमाज अदा करवाई। उन्होंने कहा कि ईद त्याग, भाईचारे और इंसानियत का संदेश देता है। उन्होंने सभी लोगों से प्रेम, सद्भाव और एकता बनाए रखने की अपील की। साथ ही देश में अमन-शांति, खुशहाली और निरंतर तरक्की के लिए विशेष दुआ भी करवाई गई।
इस अवसर पर इनेलो अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक एवं प्रधान अलीशेर खान, उप प्रधान मोहम्मद नाजिम, कैशियर मास्टर यामीन, सचिव रशीद अहमद, डॉ. जमील खान, हनीश खान, मोहम्मद अजहर, मोहम्मद अमीन, डॉ. फुरकान अली, मोहम्मद रफी आलम, फिरोज खान सहित अनेक गणमान्य लोग और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।