फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahdurgarh: स्वास्थ्य विभाग ने अल्ट्रा साउंड एंड डायग्नोस्टिक सेंटर पर डाला छापा, रिकॉर्ड में अनियमितता मिली

Sun, 17 Mar 2024 08:58 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)

सार

भ्रूण लिंग जांच मामले में दलाल को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया गया है। रिकॉर्ड में अनियमितता मिली। गुरुग्राम और झज्जर स्वास्थ्य विभाग ने संयुक्त कार्रवाई की है।
विज्ञापन
जांच करते हुए। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के बहादुरगढ़ में रविवार को शहर के डॉ. प्रियका सोलंकी अल्ट्रासाउंड सेंटर पर गुरुग्राम और झज्जर स्वास्थ्य विभाग (पीएनडीटी) टीम ने छापा मारकर एक दलाल को पकड़ा है। दलाल (टाउट) ने जैसे ही डिकोय को गर्भ में लड़का बताया तो विभाग की टीम ने उसे काबू कर लिया। मामले में अल्ट्रासाउंड सेंटर तथा पर्ची बनाने वाले डॉक्टर की क्या भूमिका है, यह अभी जांच का विषय है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग गुरुग्राम को सूचना मिली थी कि बहादुरगढ़ के नयागांव का निवासी गुलाब सिंह भ्रूण लिंग जांच कराता है। उसे रंगे हाथ पकड़ने के लिए पुलिस ने योजना बनाई है। योजनाबद्ध तरीके से एक डिकोय तैयार की और उसका संपर्क दलाल गुलाब से कराया गया। मध्यस्थता के बाद भ्रूण लिंग जांच का सौदा 20 हजार रुपये में तय हुआ है।

आरोपी गुलाब ने डिकोय को नयागांव चौक पर बुलाया। इसके बाद वह उसे झज्जर रोड पर सैय्यद के निकट स्थित एक क्लीनिक पर ले गया। अभी तक सामने आया है कि आरोपी गुलाब ने क्लीनिक में जाकर डॉ. डीएन शर्मा से कहा, कि उसकी परिचित बाहर गाड़ी में है।
विज्ञापन


वह अंदर नहीं आ सकती, उसका लेवल-2 का अल्ट्रासाउंड होना है। जैसे-तैसे उसने डॉक्टर से पर्ची बनवा ली और फिर उसे शहर के डॉ. प्रिया सोलंकी अल्ट्रासाउंड सेंटर पर लेकर पहुंचा। वहां सामान्य पेशेंट की तरह पर्ची कटी और इसके बाद लेवल-2 की जांच हुई।

बताया गया है कि रिपोर्ट मिलने से पहले ही आरोपी ने बाहर आकर डिकोय व उसके साथ आए शख्स से कहा कि बधाई हो, लड़का है। दूसरी तरफ विभाग की टीम तैयार थी। इशारा मिलते ही गुलाब सिंह को काबू कर लिया गया। इसके बाद टीम ने सेंटर में चार घंटे तक जांच की। तमाम रिकार्ड खंगाला गया।

इस दौरान कुछ दस्तावेज मेंटेन न होने संबंधित खामियां पाए जाने की बात सामने आई। टीम ने आरोपी से रुपयों की रिकवरी भी कर ली। इस केस में अल्ट्रासाउंड के लिए पर्ची काटने वाले चिकित्सक तथा अल्ट्रासाउंड सेंटर की संलिप्ता है या नहीं, ये अभी जांच का विषय है। फिलहाल विभाग ने क्लीन चिट किसी को भी नहीं दी है।

कार्रवाई करने वाली टीम में गुरुग्राम से पीएनडीटी नोडल आफिसर डॉ. जयप्रकाश, एमओ डॉ. हरीश, क्राइम ब्रांच से एएसआई परमवीर, कांस्टेबल विकास तथा झज्जर के पीएनडीटी नोडल आफिसर डॉ. शैलेंद्र डोगरा, डॉ. रवि दलाल शामिल रहे।

मौके पर शहर थाना प्रभारी विनोद कुमार भी जांच करने पहुंचे। बता दें कि इस अल्ट्रासाउंड सेंटर पर पहले भी छापेमारी हो चुकी है। अब फिर से इसका नाम सामने आया है। शाम तक विभाग की टीम जांच में जुटी थी।

एक अल्ट्रासाउंड सेंटर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा छापा मारने का मामला संज्ञान में आया है। अभी हमें शिकायत नहीं मिली है। शिकायत के आधार पर आगामी कार्रवाई होगी। -विनोद कुमार, एसएचओ, थाना शहर बहादुरगढ़।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें