फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: अब रंग-बिरंगी टाइलों से सजेंगी बहादुरगढ़ की गलियां, वार्ड-21 से शुरुआत

Sat, 13 Jun 2026 04:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
फोटो-61: बहादुरगढ़ के वार्ड 21 में गली निर्माण कार्य का निरीक्षण करतीं चेयरपर्सन सरोज राठी। स्रो
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर की गलियों को आधुनिक और आकर्षक स्वरूप देने की दिशा में नगर परिषद ने एक नई पहल शुरू की है। अब शहर की गलियां साधारण निर्माण की बजाय रंग-बिरंगी इंटरलॉकिंग टाइलों से बनाई जाएंगी जिससे न केवल उनकी खूबसूरती बढ़ेगी बल्कि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं भी मिलेंगी।
विज्ञापन

इस योजना की शुरुआत वार्ड नंबर-21 में सिविल अस्पताल के पास करीब सात लाख रुपये की लागत से निर्मित गली से की गई है। नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी ने शु्क्रवार को नव-निर्मित गली का निरीक्षण किया और स्थानीय निवासियों से कार्य की गुणवत्ता तथा सुविधाओं को लेकर फीडबैक लिया।
क्षेत्रवासियों ने गली के निर्माण पर संतोष व्यक्त करते हुए चेयरपर्सन का आभार जताया। लोगों ने बताया कि लंबे समय से इस गली के निर्माण की मांग की जा रही थी, जो अब पूरी हो गई है। नई रंगीन टाइलों से बनी गली ने पूरे क्षेत्र की तस्वीर बदल दी है और मोहल्ले की सुंदरता में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।
विज्ञापन

चेयरपर्सन सरोज राठी ने कहा कि पार्षदों और आमजन की मांग के अनुरूप भविष्य में अन्य वार्डों की गलियों का निर्माण भी कलरफुल इंटरलॉकिंग टाइलों से कराया जाएगा। इन टाइलों का लाभ है कि भविष्य में पेयजल, सीवर या अन्य भूमिगत सेवाओं के कनेक्शन लेने के लिए इन्हें आसानी से हटाया और लगाया जा सकता है।
निरीक्षण के दौरान चेयरपर्सन ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता का भी जायजा लिया और संबंधित ठेकेदार को निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर पार्षद राजेश तंवर, जेई आशीष सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें