फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: नेट की परीक्षा में बहादुरगढ़ की बेटी ने किया परिवार व प्रदेश का नाम रोशन

Sun, 04 May 2025 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 52 : लतिका गौड़ की शानदार सफलता पर उन्हें प्रोत्साहित करते पिता विनोद शर्मा व अन्य।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर के सेक्टर-7 में गोकुलधाम अपार्टमेंट की बेटी लतिका गौड़ ने सीएसआईआर नेट (वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा) की गणित संकाय की परीक्षा में अपने पहले ही प्रयास में ऑल इंडिया में 12वां रेंक लाकर अपने परिवार व बहादुरगढ़ के साथ हरियाणा प्रदेश का नाम भी रोशन किया है। बता दें कि लतिका गौड़ वर्तमान में दिल्ली के हिरणकूदना स्थित गंगा इंटरनेशनल स्कूल में पीजीटी गणित हैं। सीएसआईआर ने अपनी वेबसाइट पर यह परिणाम घोषित किया है। विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से जुड़े लतिका गौड़ के पिता विनोद शर्मा ने बताया कि लतिका बचपन से ही पढ़ाई में काफी होशियार है। लतिका ने दसवीं कक्षा में भी मैथ्स ओलंपियाड में ऑल इंडिया में तीसरा स्थान प्राप्त किया था। सीएसआईआर नेट की परीक्षा में लतिका गौड़ ने ऑल इंडिया में 12वीं रेंक हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें