फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़: पेंट फैक्टरी में आग लगने से तीन श्रमिक झुलसे, एक की मौत, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा

Sun, 27 Aug 2023 01:32 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)

सार

एमआईटी पार्ट-बी में हादसा हुआ है। पुलिस ने पहुंचकर जांच की और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। एक कर्मचारी का उपचार चल रहा है। एक को छुट्टी मिल गई है। पुलिस ने हादसा मानते हुए कार्रवाई की है। 
विज्ञापन
किशोर कुमार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहादुरगढ़ में आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र (एमआइई) पार्ट-बी में स्थित एक स्प्रे पेंट फैक्टरी में शुक्रवार को एक गैस सिलिंडर के पाइप से गैस रिसाव होने से आग लग गई। इसमें झुलसने से तीन कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें एक की मौत हो गई, जबकि घायलों में एक का इलाज अभी जारी है।

विज्ञापन


एक को छुट्टी दी गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया और वारिसों को सौंप दिया। फिलहाल पुलिस ने परिजनों के बयान पर घटना को हादसा मानते हुए 174 के तहत कार्रवाई की है।

आग लगते ही कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। बचने के लिए कर्मचारी इधर-उधर भागे लेकिन किशोर कुमार, प्रवीण और अजय आग से झुलस गए। किशोर काफी ज्यादा झुलस गया था। तीनों घायलों को एक निजि अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां किशोर कुमार (32) को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। प्रवीण और अजय का उपचार किया गया। प्रवीण का फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है जबकि अजय के स्वास्थ्य में सुधार होने पर उसे छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन


परिवार का अकेला कमाने वाला था किशोर
किशोर कुमार के पास दो बच्चे हैं। वह अपने परिवार के साथ दिल्ली के घेवरा गांव में रहता था। अब उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घर में अकेला ही कमाने वाला था। घटना की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों के बयान लिए गए। मृतक किशोर के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया और शहर के नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल पुलिस ने घटना को हादसा मानते हुए 174 के तहत कार्रवाई की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें