फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: नौकरी का झांसा दिया, ऑनलाइन टेस्ट लिया, ओटीपी पूछकर उड़ा दिए 40 हजार

Sun, 27 Aug 2023 01:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शातिरों द्वारा ठगी के नए-नए तरीके अपनाए जा रहे हैं। अब लोक निर्माण विभाग के जेई से उनके परिचित की नौकरी लगवाने का झांसा देकर 40 हजार रुपये खाते से निकाल लिए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सांखौल गांव के रहने वाले परमजीत लोक निर्माण विभाग में गुुुरुग्राम में जेई हैं। दो अगस्त को उनके पास एक परिचित का फोन आया और उसने बताया कि मेरी नौकरी लग गई है। कंपनी को 30 रुपये क्रेडिट कार्ड के माध्यम से भेजने हैं। इसके बाद जेई के परिचित के पास एक लिंक आया। इस पर जेई के क्रेडिट कार्ड की पूरी जानकारी उस लिंक पर देकर 30 रुपये की पेमेंट की गई। इसके लिए जेई के पास एक ओटीपी आया। जैसे ही उसने ओटीपी बताया उसके खाते से 30 रुपये कट गए। इसके बाद दोबारा जेई के पास उस परिचित का फोन आया और बोला कि कंपनी की तरफ से आनलाइन टेस्ट देना होगा। वह टेस्ट उसी फोन पर लिंक भेजकर दिया जाएगा, जो क्रेडिट कार्ड से लिंक हो। यह भी बताया गया कि दूसरे नंबर पर वीडियो काॅल करके यह देखा जाएगा कि टेस्ट के दौरान नकल तो नहीं की जा रही। इसके बाद जब उस लिंक पर आनलाइन टेस्ट देना शुरू किया और दूसरे फोन से वीडियो कॉल के माध्यम से टेस्ट की लाइव वीडियो काल शुरू की, तभी एक ओटीपी आया, जो वीडियो काल में दिख गया। इस पर जेई को शक हुआ और तुरंत फोन काटकर जल्दी से क्रेडिट कार्ड ब्लॉक करने के लिए एप खोला, मगर इससे पहले ही जेई के खाते से 40 हजार रुपये कट गए। इसके बाद जेई ने तुरंत बैंक में फोन करके इस बारे में सूचना दी, मगर कोई समाधान नहीं निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें