फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्तर पर खेलेंगी बहादुरगढ़ की बेटियां

Sat, 27 Jun 2015 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जुलाई और अगस्त में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की शतरंज प्रतियोगिताओं में बहादुरगढ़ की दो बेटियां प्रतिभा का परिचय देंगी।
विज्ञापन


अंडर-11 में रुचिका शर्मा और अंडर-19 आयुवर्ग में कोमल दहिया राज्य की ओर से खेलेंगी। शतरंज प्रेमियों की उम्मीदों पर खरी उतरने के लिए दोनों जी जान से अभ्यास कर रही हैं।

गत आठ से 10 मई को बहादुरगढ़ में जूनियर और सब-जूनियर आयु वर्ग की राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।

इस प्रतियोगिता की अंडर-11 में रुचिका शर्मा और अंडर-19 आयु वर्ग में कोमल दहिया का प्रदर्शन शानदार रहा था। इसी के आधार पर दोनों खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
विज्ञापन


रुचिका शर्मा पांडिचेरी में 13 से 21 जुलाई तक होने वाली नेशनल प्रतियोगिता में राज्य की ओर से खेलेंगी तो कोमल दहिया 23 से 31 जुलाई तक तमिलनाडु में होने वाली प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी।

लाइनपार निवासी रुचिका शर्मा छठी कक्षा की छात्रा हैं। इनके बड़े भाई उत्तम प्रकाश अच्छे शतरंज खिलाड़ी हैं तो पिता भी बेहतरीन खिलाड़ी रहे हैं।

अपने पिता और भाई की तरह रुचिका प्रखर शतरंज खिलाड़ी हैं और अब तक कई प्रतियोगिताओं मेडल जीतकर इलाके का नाम रोशन कर चुकी हैं। उधर, धर्मपुरा निवासी कोमल पुत्री धर्मवीर भी शतरंज की प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। वह दिल्ली के किरोड़ीमल कालेज में बाटनी की छात्रा हैं।

द बहादुरगढ़ चेस फाउंडेशन में संदीप कुमार निमावत से प्रशिक्षण लेती हैं। बहादुरगढ़ में हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के अलावा दिल्ली यूनिवर्सिटी के स्पोर्ट्स फेस्ट सहित कई प्रतियोगिताओं में मेडल जीत चुकी हैं।

नेशनल प्रतियोगिता में चयन होने पर इन दोनों खिलाड़ियों से यहां के शतरंज प्रेमियों की उम्मीदें भी बढ़ गई हैं। इन उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए रुचिका और कोमल ने तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कोच एवं फाउंडेशन के महासचिव संदीप कुमार निमावत ने बताया कि दोनों अच्छी खिलाड़ी हैं। कड़ा अभ्यास कर रही हैं, उन्हें यकीन हैं कि दोनों बेटियां जीतकर इलाके का मान बढ़ाएंगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें