फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बहादुरगढ़ रनर्स ने हाफ मैराथन में जीता द्वितीय स्थान

विज्ञापन
फोटो-53: बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप के विजेता धावक। स्रोत ग्रुप
विज्ञापन
बहादुरगढ़। राजधानी में आयोजित रन फॉर एक्सीलेंस और 5वीं हाफ मैराथन में बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप (बीआरजी) के धावकों ने शानदार प्रदर्शन कर दूसरा स्थान हासिल किया है। नई दिल्ली में आयोजित 5वीं हाफ मैराथन कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के तत्वावधान में संपन्न हुई।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में बीआरजी के 20 धावकों ने हिस्सा लिया। 21 किलोमीटर दौड़ में सीमा रावत और सनी खोखर ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर 7-7 हजार रुपये का नकद पुरस्कार जीता। इसके अलावा विजय, वरुण, पुष्कर, भोजराज टाक, लक्ष्मण, संदीप, गुलाब, शमीम, इब्राहिम सहित अन्य धावकों ने दौड़ पूरी की।
बीआरजी के दीपक छिल्लर ने बताया कि सभी प्रतिभागियों ने अनुशासन और समर्पण के साथ भाग लेकर फिटनेस का प्रेरक संदेश दिया। मैराथन में केंद्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं खेल बोर्ड और युथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें