फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप का जलवा, दो मैराथनों में धावकों ने बटोरे पदक

Tue, 02 Sep 2025 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 54 : दौड़ प्रतियोगिता के विजेता बीआरजी के धावक। स्रोत ग्रुप
विज्ञापन
बहादुरगढ़। फिटनेस और रनिंग की दुनिया में बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप का नाम अब किसी पहचान का मोहताज नहीं रहा। रविवार का दिन बीआरजी धावकों के लिए ऐतिहासिक रहा। जब एक ही दिन द्वारका हाफ मैराथन और ग्रीन यमुना हाफ मैराथन जैसे दो बड़े आयोजनों में उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन कर एक बार फिर बहादुरगढ़ का परचम लहराया। कई धावकों ने पदक अपने नाम किए। कर्नल कृष्ण बधवार ने 21 किमी दौड़ में अपने आयु वर्ग में पहला स्थान हासिल कर बीआरजी का गौरव बढ़ाया।
विज्ञापन


बीआरजी के संयोजक दीपक छिल्लर ने बताया कि 31 अगस्त को द्वारका हाफ मैराथन में 35 धावकों ने शिरकत की। इसमें कई पदक झटके। धावक गुलाब सिंह ने 21 किमी दौड़ में दूसरा स्थान पाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
अशोक कुमार ने 21 किमी (60 आयु वर्ग) में पहला स्थान प्राप्त कर सीनियर खिलाड़ियों में फिटनेस की मिसाल पेश की। ब्रह्मप्रकाश मान ने 10 किलोमीटर दौड़ में दूसरा स्थान पाया। कृष्णा राणा ने महिलाओं की दौड़ में बाजी मारते हुए पहला स्थान हासिल कर सबको चौंका दिया।
विज्ञापन

5 किमी दौड़ में भी बीआरजी धावकों ने धूम मचाई। रणधीर गुलिया ने 60 आयु वर्ग में पहला स्थान पाया। 15 किलोमीटर में धर्मवीर सेन ने दूसरा स्थान हासिल किया। इसके साथ ही नवनीत, विकास राठी, आकाश, कुलवंत सिंह, रविंद्र आर्य और प्रमोद कुमार, सिकंदर लांबा ने दमदार प्रदर्शन किया।
एंटनी, राजपाल, चरण सिंह, अमृत कोर, नील सिकरी और दीपक ने भी दौड़ पूरी कर टीम के मनोबल को ऊंचा किया। ग्रीन यमुना हाफ मैराथन में महिला और पुरुष वर्ग में शानदार उपलब्धियां रही। इसी दिन वसंत विहार में आयोजित ग्रीन यमुना हाफ मैराथन में भी धावकों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। किरण नरुला ने महिला वर्ग में तीसरा औ पुरुष धावकों में नीरज छिल्लर, सत्यवान डागर, रणधीर सांगवान, सरिता दास और राजेंद्र पाल ने हाफ मैराथन को शानदार तरीके से पूरा किया और फिटनेस का दम दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें