फोटो-54: दौड़ प्रतियोगिता के विजेता धावक। स्रोत ग्रुप
बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप (बीआरजी) के धावकों ने एक ही दिन देश के पांच शहरों में आयोजित दौड़ प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया। जालंधर, चंडीगढ़, द्वारका, मसूरी और अहमदाबाद में आयोजित मैराथन में धावकों ने विभिन्न आयु वर्गों में पदक जीते।
कृष्णा राणा ने चंडीगढ़ में 15 हजार रुपये का नकद पुरस्कार हासिल किया, जबकि अहमदाबाद में रोहित और नरेंद्र जांगड़ा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
अहमदाबाद की अडानी अहमदाबाद मैराथन में रोहित ने 42 किलोमीटर और नरेंद्र जांगड़ा ने 10 किलोमीटर के 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में दूसरा स्थान प्राप्त किया। बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप के संस्थापक एवं टीम प्रतिनिधि दीपक छिल्लर ने सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को बधाई दी।
जालंधर में सात धावकों ने जीते पदक : वन रेस जालंधर-2026 में हेमदत्त ने 21 किलोमीटर के ओपन वर्ग में तीसरा स्थान हासिल किया। राज कपूर मोर ने 10 किलोमीटर के 65 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में पहला स्थान पाया।
ब्रह्मप्रकाश मान और संतोष बंसल 10 किलोमीटर के 55 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में दूसरे स्थान पर रहे। ललिता पांडेय ने 21 किलोमीटर के 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में तीसरा स्थान हासिल किया। राजेश कुमार और नरेंद्र लठवाल ने पांच किलोमीटर की दौड़ में अपने-अपने आयु वर्ग में पहला स्थान पाया। संवाद