फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बहादुरगढ़ में 7.4 एमएम हुई बारिश, निचली कॉलोनियों में भरा पानी

Sun, 05 Jul 2026 06:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 93 : वार्ड-5 व 6 को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर हुआ जलभराव। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बहादुरगढ़। जुलाई के पहले हफ्ते में बारिश तो हो रही है लेकिन लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। बारिश होने के बावजूद लोगों को भीषण उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। जुलाई के पांच दिनों में अब तक 22.4 एमएम बारिश हो चुकी है। इनमें पहले दिन 4 एमएम, इसके बाद 11 एमएम और रविवार को 7.4 एमएम बारिश दर्ज की गई।
दिनभर आसमान बादलों से ढका रहा। हालांकि दोपहर के समय एक बार हल्की बूंदाबांदी भी हुई। अभी लोगों को तेज बारिश का इंतजार है। हवा की गति बेहद धीमी रही। बारिश होने के कारण शहर में कई स्थानों पर पानी जमा हो गया। बारिश के बाद अधिकतम तापमान भले ही 35 डिग्री दर्ज किया गया हो लेकिन इसके बावजूद लोगों को 39 डिग्री वाली गर्मी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मौसम विभाग की ओर से 6 और 7 जुलाई को भी तेज बारिश की संभावना जताई गई है। इस बारिश से लोगों को मामूली तौर पर गर्मी से राहत मिली। रविवार को सुबह करीब 11 बजे बारिश शुरू हुई। यह दौर 45 मिनट तक चला। कभी हल्की तो कभी तेज झमाझम बारिश हुई। दोपहर साढ़े 12 बजे तक बहादुरगढ़ में 7.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई।
बारिश से शहर के झील मोहल्ला, बाग वाला मोहल्ला, महावीर पार्क, छोटूराम नगर, झज्जर रोड, बराही फाटक, लाइनपार के नेताजी नगर की गलियों में पानी जमा हो गया। हालांकि बारिश बंद होने के कुछ मिनटों बाद ही पानी की निकासी हो गई। नाहरा-नाहरी रोड पर लाइनपार क्षेत्र में बने नाले की कई जगहों से अभी तक सफाई नहीं होने से पानी निकासी व्यवस्था भी प्रभावित हुई।
विज्ञापन

लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों से जलनिकासी की प्रॉपर व्यवस्था करवाने की मांग की है ताकि लोगों को जलभराव की समस्या का सामना ना करना पड़े। दिल्ली-रोहतक रोड पर झज्जर मोड के सामने से गुजर रहे कवर्ड नाले की सफाई नहीं हुई है। इसके कारण भी कई बेसमेंट भवनों में पानी भरने के आसार बने रहते हैं। हालांकि इस बारिश से दोपहर बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली। कृषि विभाग के एसडीओ डाॅ. सुनील कौशिक ने बताया कि रविवार को 7.4 एमएम बारिश दर्ज की गई। यह बारिश किसानों की फसलों के लिए भी फायदेमंद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें