फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बहादुरगढ़ में 17 मिनट में 11 एमएम हुई बारिश, फिर भी गर्मी से राहत नहीं

Sat, 04 Jul 2026 05:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 57 : शहर के बाग वाला मोहल्ला में भरा बारिश का पानी और गुजरती कार। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहादुरगढ़। जुलाई के पहले हफ्ते में शनिवार को दूसरी बार बारिश हुई लेकिन यह बारिश भी लोगों को ज्यादा राहत नहीं दे पाई। सुबह 10 बजकर 51 मिनट पर शुरू हुई बारिश 11 बजकर 8 मिनट तक हुई। विगागीय रिकॉर्ड के अनुसार बारिश की मात्रा 11 एमएम दर्ज की गई। इससे शहर की कई कॉलोनियों और सड़कों पर पानी जमा हो गया। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

शनिवार सुबह ही लोग सोकर उठे तो आसमान में बादल छाए थे। भीषण उमस बनी हुई थी। 10 बजकर 51 मिनट पर बारिश शुरू हुई और 11 बजकर 8 मिनट पर बंद हो गई। इससे पहले वीरवार को चार एमएम बारिश हो चुकी है। कुल मिलाकर तीन दिनों की बात करें तो 15 एमएम बारिश दर्ज हो चुकी है।
विज्ञापन

यह बारिश धान रोपाई करने वाले किसानों के लिए काफी फायदेमंद है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं 36 डिग्री तापमान में भी लोगों को 40 डिग्री वाली गर्मी महसूस हुई। रात में भी उमस पीछा नहीं छोड़ रही है। मौसम विभाग की ओर से 6 और 7 जुलाई को भी तेज बारिश की संंभावना जताई गई है। हवा में नमी का स्तर 25 से 87 प्रतिशत तक रहा। हवा की गति बेहद धीमी रही।
विज्ञापन

इंसेट
शहर में कई जगह हुआ जलभराव

शनिवार को हुई बारिश के चलते शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में कई जगहों पर जलभराव की स्थिति बन गई। शहरी क्षेत्र के कई वार्डों की गलियों व सड़कों पर पानी खड़ा होने से कीचड़ भी फैल गया। जलभराव के चलते आने-जाने वाले बच्चों से लेकर बड़ों तक परेशानी हुई। हालांकि कुछ एरिया में बारिश थमने के बाद पानी की निकासी धीरे-धीरे हो गई, जबकि कुछ जगहों पर सड़कों पर पानी खड़ा हो गया। सेक्टर-9 बाइपास के साथ लगती सर्विस लेन पर भी कई जगहों पर जलभराव हुआ। बारिश के कारण शहर के बाग वाला मोहल्ला, झील मोहल्ला, बराही फाटक, झज्जर रोड पर सब्जी मंडी, सेक्टर-6, छोटूराम नगर, महावीर पार्क, आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र समेत कई स्थानों पर पानी भर गया।

-फोटो 57 : शहर के बाग वाला मोहल्ला में भरा बारिश का पानी और गुजरती कार। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें