-फोटो 62 : दिल्ली-रोहतक रोड पर उड़ती धूल। संवाद
- फोटो : shiv tripathi
बहादुरगढ़। प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। बहादुरगढ़ शनिवार को देशभर में प्रदूषण मामले में 9वें स्थान पर आया। दिवाली पर आतिशबाजी होगी तो प्रदूषण का स्तर रेड जोन में पहुंच जाएगा। इससे कई तरह की पाबंदियां लागू कर दी जाएंगी। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को बढ़ता प्रदूषण रोकने के लिए अभी से उपाय करने होंगे। प्रदूषण बढ़ने से रोकने के लिए संबंधित विभागों को अभी से सड़कों पर धूल को कम करने के लिए पानी का छिड़काव करने के इंतजाम करने चाहिए। दशहरा और करवाचौथ पर हुई आतिशबाजी के बाद प्रदूषण स्तर बढ़ा है।
प्रदूषण न बढ़े इसको लेकर बोर्ड की ओर से विशेष ध्यान रखा जा रहा है। लोगों को जागरूक किया जा रहा है। शनिवार को प्रदूषण का स्तर एकाएक बढ़ गया और एक्यूआई 222 दर्ज किया गया। -अमित दहिया, एसडीओ, हरियाणा राज्य प्रदूषण बोर्ड, बहादुरगढ़।