फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़: प्रदूषण के चलते बीआरजी ने लगाई रनिंग पर रोक, डॉक्टरों के साथ बैठक कर धावकों को किया जागरूक

Tue, 10 Nov 2026 11:03 AM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)

सार

बीआरजी ने स्कूलों, कॉलेजों, सामाजिक संस्थाओं और शहरवासियों से कचरा न जलाने, वाहनों का कम इस्तेमाल करने और पौधारोपण को बढ़ावा देने की अपील की। दीपक छिल्लर ने संदेश दिया कि कुछ दिनों का रनिंग ब्रेक कमजोरी नहीं, बल्कि समझदारी है। मेडल से ज्यादा कीमती जिंदगी और स्वास्थ्य है।
विज्ञापन
डॉक्टरों के साथ बैठक कर धावकों को किया जागरूक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर में बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप (बीआरजी) ने लोगों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए जागरूकता पहल शुरू की है। बीआरजी के संस्थापक दीपक छिल्लर के नेतृत्व में कोर टीम और वरिष्ठ सदस्यों ने डॉक्टरों के पैनल के साथ विशेष बैठक की। इसमें डॉ. धर्मेंद्र राठी और डॉ. संदीप मोर ने प्रदूषण के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभाव, सांस संबंधी बीमारियों और फेफड़ों की सुरक्षा को लेकर जरूरी जानकारी दी।

विज्ञापन


दीपक छिल्लर ने कहा कि बीआरजी पिछले कई वर्षों से लोगों को फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित कर रहा है, लेकिन मौजूदा प्रदूषण की स्थिति में स्वास्थ्य सबसे ज्यादा जरूरी है। उन्होंने धावकों से एक्यूआई में सुधार होने तक आउटडोर रनिंग, साइकिलिंग और कठिन व्यायाम से बचने की अपील की।

बैठक में घर के अंदर हल्का व्यायाम, एन 95 मास्क का जरूरत के अनुसार इस्तेमाल, पौष्टिक खान-पान और पर्याप्त पानी पीने जैसे उपायों पर भी चर्चा हुई। बीआरजी ने स्कूलों, कॉलेजों, सामाजिक संस्थाओं और शहरवासियों से कचरा न जलाने, वाहनों का कम इस्तेमाल करने और पौधारोपण को बढ़ावा देने की अपील की। दीपक छिल्लर ने संदेश दिया कि कुछ दिनों का रनिंग ब्रेक कमजोरी नहीं, बल्कि समझदारी है। मेडल से ज्यादा कीमती जिंदगी और स्वास्थ्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें