फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़ नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा शुरू

Sat, 31 Dec 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन के रूप में स्वास्थ्य सेवाओं की बढ़ोतरी की दिशा में सार्थक सेवा का जुड़ाव शुक्रवार से हो गया। विधायक नरेश कौशिक ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में करीब 62 लाख रुपये की लागत से अस्पताल को मिली अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड मशीन को क्षेत्रवासियों को समर्पित किया। विधायक ने अस्पताल परिसर में रिबन काटकर विधिवत रूप से मशीन का शुभारंभ किया और स्वयं का अल्ट्रासाउंड भी करवाया।
विज्ञापन

कौशिक ने कहा कि क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए वे सजग हैं और उनकी प्राथमिकता है कि स्वास्थ्य सुधार में हर संभव सहयोग दिया जाए। उन्होंने कहा कि नागरिक अस्पताल में बिजली की निर्बाध आपूर्ति रहे इसके लिए सोलर सिस्टम से जोड़ने के लिए भी सरकार की ओर से योजना बनाई जा रही है। इस मौके पर चिकित्सा अधीक्षक डा. जितेंद्र कादियान, डा. मुकेश इंदौरा, अल्ट्रासाउंड मशीन संचालक डा.विनय कुमार सहित भाजपा नेता राजपाल शर्मा, दिनेश शेखावत, अश्विनी शर्मा, धर्मवीर वर्मा, गजानंद गर्ग, रमेश शर्मा, टोनी सरपंच कसार, सचेत कुमार, शमशेर भुक्कल, विनोद प्रजापत, श्रीराम खटोड़, सुरेश शास्त्री, सुरेंद्र चुघ सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें