फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: 22 लाख रुपये लूट के मामले में शिकायतकर्ता ही निकला मास्टरमाइंड, तीन लोग गिरफ्तार

Sun, 16 Mar 2025 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 51 : 22 लाख रुपये लूट के आरोपी पुलिस गिरफ्त में। संवाद - फोटो : mathura
विज्ञापन
बहादुरगढ़। होली पर्व पर 22 लाख रुपये लूट के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस लूट का मास्टरमाइंड शिकायतकर्ता कर्मचारी ही निकला। उसने अपने दो साथियों के साथ इस लूट की योजना का प्लान बनाया था।
विज्ञापन

तीन आरोपियों को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने आरोपियों से लूटी गई 22 लाख रुपये की रकम और वारदात में प्रयोग मोटरसाइकिल व हथियार भी बरामद कर लिया है। तीनों दिल्ली के मुुंडका क्षेत्र के रहने वाले हैं। डीसीपी मयंक मिश्रा ने पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी।
13 मार्च को होली पर्व पर श्याम जी कांप्लेक्स के साथ लगती गली में 22 लाख रुपये लूटने की वारदात हुई थी। पुलिस को शिकायत मिली थी कि श्याम जी कॉप्लेक्स बहादुरगढ़ गंदे नाले की तरफ जा रहे एक कर्मचारी से मोटरसाइकिल सवार दो युवक पिस्तौल के बल पर लूटपाट करते हुए 22 लाख रुपये छीनकर मौके से दिल्ली की तरफ फरार हो गए।
विज्ञापन

पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने इस वारदात को 24 घंटे में सुलझा लिया। एसीपी प्रदीप नैन और थाना शहर बहादुरगढ़ निरीक्षक हरेश कुमार की टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए जांच की तो सामने आया कि शिकायतकर्ता गौरव निवासी मुंडका, दिल्ली ही पूरे मामले का मास्टरमाइंड निकला।
गौरव अनाजमंडी स्थित प्रवीण गोयल की दुकान पर नौकरी करता था और बैंक से पैसों का लेन-देन भी करता था।
गौरव ने पैसों के लालच में आकर अपने अन्य दो साथियों के साथ मिलकर यह लूट की योजना बनाई। पहले से की गई प्लानिंग के तहत ही जब आरोपी शिकायतकर्ता गौरव बैंक से 22 लाख रुपये लेकर आ रहा था, इस दौरान पहले से तैयार प्लानिंग के तहत उसके दो अन्य साथी जिनकी पहचान हार्दिक और यश निवासी मुंडका, दिल्ली के तौर पर हुई है। पकड़े गए आरोपियों से छीने गए 22 लाख रुपये और वारदात में प्रयोग मोटरसाइकिल को भी बरामद किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें