फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: टीन शेड से टपकते व फर्श पर जमा पानी से भीगे बाजरा के बैग

विज्ञापन
फोटो नंबर- 24नारनौल मंडी में मार्केट कमेटी सचिव नुकुल यादव की उप​स्थिति में बोली लगाते व्यापा
विज्ञापन
नारनौल। क्षेत्र में रात 12 बजे से सुबह 7 बजे तक रिमझिम बारिश की गतिविधियां बनी रही। जिससे मंडी में टीन शेड के किनारों से टपकते व जमा बारिश के पानी से व्यापारियों ने जो बाजरे के बैग उठान के लिए रखा था, वह भीग गए। हालांकि अधिकतर बाजरे के उठान चलते व्यापारियों को अधिक नुकसान का सामना नहीं करना पड़ा।
विज्ञापन


गनीमत यह रही कि केवल रात को बारिश हुई, जिससे खुले में लगी बाजरे की ढेरियों को नुकसान नहीं पहुंचा और शाम तक किसानों के बाजरे की खरीद की जा चुकी थी। वहीं रात भर हुई बारिश के बाद शुक्रवार को बाजरा बेचने आए किसान अपने साथ तिरपाल लेकर पहुंचे, ताकि बारिश आने पर बाजरे को भीगने से बचाया जा सकें।

शुक्रवार को 729 गेटपास जारी किए गए और 19711 क्विंटल बाजरे की आवक हुई। वहीं व्यापारियों की ओर से बोली लगाकर जे फार्म के तहत करीब 15 हजार क्विंटल बाजरे की खरीद की गई।
विज्ञापन


40 क्विंटल की मात्रा शनिवार को बढ़ा सकती है भीड़

एक दिन में केवल एक किसान 40 क्विंटल बाजरा ही बेच सकता है, फिर चाहे पोर्टल पर बाजरा 40 क्विंटल से अधिक ही क्यों न हो। जिसके चलते अनेक किसानों को दो बार किराया लगाकर मंडी आना पड़ रहा है। वहीं शेड्यूल के अनुसार बाजरे की खरीद की जा रही है, ऐसे में 40 क्विंटल से अधिक बाजरा बेचने वाले किसान केवल शनिवार को ही बचा हुआ बाजरा बेच सकते हैं। ऐसे में 17 अक्तूबर को अधिक किसानों के मंडी में पहुंचने की संभावना बनी हुई है।

राम जी ने कर दी मेहर

रबी फसल की बोआई की तैयारी कर रहे किसानों के लिए वीरवार रात को हुई रिमझिम बारिश फायदेमंद रही। वहीं बारिश रात के समय हुई और दिन में मौसम साफ रहा, इससे किसान दिन में बाजरा बिना परेशानी के बेच पाए। ऐसे में किसान सिर्फ यही कह रहे थे कि रामजी ने दोनों काम साध दिया, रबी की तैयारी भी कर दी और बाजरा की बिक्री भी।

59 क्विंटल बाजरा पोर्टल पर अपडेट है और लेकिन मैं आज केवल 40 क्विंटल बाजरा ही बेच पाया। अब मुझे किराये के 1 हजार रुपये अतिरिक्त लगाकर कल दोबारा आना पड़ेगा।

होशियार सिंह, किसान, कोरियावास

पोर्टल पर अपडेट बाजरा किसान भावांतर के तहत मंडी में ही बेचेगा, लेकिन फिर भी उसको दोबारा आना पड़ रहा है। इसका कोई औचित्य नहीं, एक दिन में बाजरा बेचने का नियम किसानों की परेशानी बढ़ा रहा है।

रामानंद यादव, किसान, खटौटी सुल्तानपुर

वर्जन

गेटपास व नॉमिनी फॉर्म जारी करने का कार्य सुचारु रूप से जारी है। टीन शेड के नीचे रखे बाजरे के बैग के जल्द उठान के निर्देश व्यापारियों को दिए गए हैं, ताकि टीन शेड के नीचे बाजरे की ढेरी लगाकर खरीद की जा सकें।
विज्ञापन


नुकुल यादव, सचिव, मार्केट कमेटी, नारनौल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें