फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान के काउंटर से पैसे से भरा थैला ले उड़े बच्चे

Tue, 07 Mar 2017 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। एक दुकान पर सामान खरीद रही दो बहनों का काउंटर पर रखा थैला दो बच्चे ले उड़े। ये दोनों बहनें 50 हजार रुपये पंजाब नेशनल बैंक से निकलवाकर लाई थी। दोनों बहनों का कहना है कि बैंक से निकलवाए 50 हजार रुपये थैले में थे। दोनों ही बच्चे बैंक से उनका पीछा कर रहे थे। तीन दिन में यह दूसरी घटना है जब कोई इस तरह की चोरी का शिकार हुआ है। तीन दिन पूर्व ऐसे ही बस स्टैंड के पास से बाइक के बैग में रखे 50 हजार रुपये पर किसी ने हाथ साफ कर दिया था। फिलहाल पुलिस दोनों बहनों की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

छावनी मोहल्ला निवासी देवकी और परमल ने बताया कि घर पर उनकी बच्चों के सामान की दुकान हैं। दुकान का सामान लाने के लिए उन्होंने पीएनबी से सोमवार को 50 हजार रुपये कैश निकलवाए। कैश को थैले में डालकर वह पुराना बस स्टैंड की तरफ से घर लौट रही थी। रास्ते में कुछ खरीददारी के लिए वे एक दुकान पर रुक गई। उन्होंने पैसे वाला थैला दुकान के काउंटर पर रख दिया। इसी दौरान किसी ने वहां से उनका थैला उठा लिया। जब उन्होंने सामान खरीदकर थैला संभाला तो वह वहां से गायब मिला। दोनों बहनों ने इसकी शिकायत सिटी पुलिस चौकी को दी। इस पर पुलिस ने पहुंचकर दुकान का सीसीटीवी फुटेज चेक किया। इसमें दो बच्चे थैले उठाते हुए दिख रहे हैं।
सीसीटीवी फुटेज के अनुसार दोनो बच्चों की उम्र करीब 10 से 11 वर्ष ही लग रही है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कुछ दूरी पर मिला थैला
जिस थैले को चोरी किया गया था वह वारदात स्थल से कुछ ही दूरी पर मिला। इस बारे में बताया कि चोरी किए गए थैले में 50 हजार की राशी के साथ उसका पर्स था, जिसमें करीब 3 हजार की राशी और मोबाइल था। थैले के चोरी होने के बाद जब उसने अपने मोबाइल पर कॉल की तो उसे किसी महिला ने उठाया और कहा कि ये यहां पर पड़ा हुआ मिला है, अगर आपका है तो इसे आकर ले जाएं। जब पीड़ित ने वहां जाकर थैले को चैक किया तो उसमें सिर्फ मोबाइल ही बचा हुआ था।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें