31jjrp11 झज्जर । बादली कॉलेज के विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किय
बादली। झज्जर के नेहरू महाविद्यालय में हुई जिला स्तरीय विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में चौधरी धीरपााल राजकीय महाविद्यालय की टीम दूसरे स्थान पर रही है।
जिला स्तरीय विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन 30 अगस्त को किया गया जिसमें महाविद्यालय की दो टीमों ने भाग लिया। स्क्रीनिंग टेस्ट में चौधरी धीरपाल राजकीय महाविद्यालय की दो टीमों ने अपनी जगह बनाई जबकि मौखिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में वर्षा किन्हा, कीर्ति और दीप्ति की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। महाविद्यालय पहुंचने पर प्राचार्य आनंद काद्याण व अन्य स्टाफ सदस्यों ने विजेता छात्राओं को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।