बादली। सरपंच पद के लिए 10 मई को बाढ़सा गांव में होने वाले उपचुनाव की तैयारियां पूरी हो गई हैं। पिछले 15 दिन से चल रहा चुनाव प्रचार का शोरगुल भी आज थम जाएगा। जहां प्रशासनिक स्तर पर बूथों की सुरक्षा के बंदोबस्त और मतगणना केंद्र बना दिए गए हैं वहीं उम्मीदवारों से शांति बनाए रखने में सहयोग की अपील की है।
प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए हिदायत दी है कि नियमों की पालना नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। चुनाव अधिकारी उपमंडल अधिकारी विशाल कुमार और एसीपी प्रदीप नैन ने बूथों का निरीक्षण किया। उपमंडल अधिकारी विशाल कुमार ने बताया कि सरपंच पद के लिए होने वाले चुनाव में चार बूथ बनाए गए हैं।
इसमें तीन बूथ राजकीय विद्यालय में है जबकि एक बूथ ग्राम सचिवालय में बनाया है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।