फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: 12 घंटे में 122 किमी दौड़कर बादल प्रथम

Tue, 24 Dec 2024 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 56 : दिल्ली में हुई दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बीआरजी के धावक। स्रोत गु्रप
विज्ञापन
बहादुरगढ़। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ, गुरुग्राम और दिल्ली में हुई मैराथन और अल्ट्रारन में बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप (बीआरजी) के धावकों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और कई पदकों पर कब्जा जमाया। लखनऊ में 12 घंटे में 122 किलोमीटर दौड़कर धावक बादल तेवतिया ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

ग्रुप के सदस्य दीपक छिल्लर ने बताया कि लखनऊ में हुई प्रतियोगिता में धावक प्रवीण सांगवान ने 108 किमी दौड़कर पांचवां और गुलाब सिंह ने 6 घंटे में 98 किलोमीटर दौड़कर छठा स्थान हासिल किया। कुनाल ने अपने वर्ग में 61 किलोमीटर दौड़कर पहला, मुकेश ने 59 किलोमीटर दौड़ के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। इन धावकों का समर्थन करने के लिए आर्यन डबास और हर्ष सिरोही ने क्रू सदस्य के तौर पर अहम भूमिका निभाई। लखनऊ में 12 घंटे में 122 किलोमीटर दौड़कर धावक बादल तेवतिया ने पहला स्थान हासिल किया। गुरुग्राम का डिम 10के चैलेंज रेस डायरेक्टर मदन भंडारी और टीम द्वारा कराया गया। इस आयोजन में बीआरजी से 90 धावक शामिल हुए। फिट इंडिया अंबेसडर के रूप में डाॅ. किरण छिल्लर और दीपक छिल्लर को आमंत्रित किया गया।
बीआरजी की जूनियर विंग में संजू सैनी, मोक्ष, साक्षी, रितु, कुनाल, प्रीति सैनी, चिंटू फोगाट, तुषार, आशिया अयान, देव खत्रीदौड़ में बेहतर प्रदर्शन किया। तीन किलोमीटर दौड़ में अंडर-16 में आरजू ने पहला, संजू सैनी ने तीसरा स्थान पाया। 16 से ऊपर आयु वर्ग में हीना फोगाट पहले स्थान पर रही। महिलाओं की 30 से अधिक आयु वर्ग में रितु देवी ने तीसरा, पुरुषों के 30 से ऊपर आयु वर्ग में प्रीतम ने दूसरा स्थान पाया। 40 से ऊपर आयु वर्ग में नरेंद्र जांगड़ा ने पहला, रोहतास ने दूसरा और धर्मवीर तीसरे स्थान पर रहे। 50 से अधिक आयु वर्ग में राजेश पहले, रणबीर सांगवान दूसरे और धर्मवीर सैनी तीसरे स्थान पर रहे। 10 किलोमीटर दौड़ में 18 से अधिक आयु वर्ग सोनू कुशवाह ने दूसरा स्थान पाया। अंडर-18 में हेमदत्त ने दूसरा स्थान हासिल किया। 50 से अधिक आयु वर्ग में विजेंद्र ने दूसरा, अंडर-16 वर्ग में कुनाल ने चौथा स्थान प्राप्त किया। वहीं दिल्ली में हुई 10के रन में बीआरजी का उम्दा प्रदर्शन रहा। यहां पर सुमित राणा, सन्नी राणा, मनोज, डॉ. इमरोज़ और अमन ने सफलतापूर्वक दौड़ पूरी की। गुरुग्राम में बीआरजी के धावकों को मोमेंटों देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें