फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: विकास की गति पर बदहाल सड़कों ने लगाया विराम

Sat, 29 Jul 2023 01:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
शहर के अग्रसेन चौक मार्ग पर वाहन चालकों को करना पड़ रहा है परेशानी का सामना। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद शहर की सड़कों की हालत खस्ता हो गई है। सड़कों के निर्माण के लिए झज्जर की विधायक गीता भुक्कल विधानसभा में भी मुद्दा उठा चुकी हैं। चरखी दादरी से बहादुरगढ़ के महाराजा अग्रसेन चौक तक की सड़क का आठ करोड़ से टेंडर भी हो चुका है, लेकिन निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है। शहर के बीचोबीच गुजरने वाली इस सड़क की हालत सबसे ज्यादा खराब है। विभाग की लेटलतीफी का खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ रहा है।
बारिश का पानी भरने से सड़कें बदहाल होती जा रही हैं। बारिश बंद होने के बाद सड़कों का निर्माण कार्य शुरू करने से पहले उनको चलने योग्य करने के लिए पिछले दिनों बैठक में उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह भी आदेश दे चुके हैं। उसके बाद भी हालत जस की तस है। शहर के चरखी दादरी बाईपास चौक, भगत सिंह चौक, छिकारा चौक, आंबेडकर चौक, बेरी गेट, सीता राम गेट, छारा चुंगी, माता गेट से महाराजा अग्रसेन चौक तक की सड़क का सरकार की तरफ से करीब आठ करोड़ रुपये का बजट मंजूर हो चुका है। इसके टेंडर भी हो चुके हैं, लेकिन काम शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि चरखी दादरी बाईपास चौक से भगत सिंह चौक तक की सड़क का निर्माण कार्य एक सप्ताह में शुरू कर दिया जाएगा, क्योंकि इस मार्ग पर लोक निर्माण विभाग के अधीक्षक अभियंता का कार्यालय व लोक निर्माण विश्राम गृह है। यहां पर अक्सर वीआईपी आते रहते हैं।
आवागमन के लिए नहीं खोली सड़क
कई बार प्रदर्शनों व व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों के अधिकारियों से मिलने के बाद बीकानेर चौक से यादव धर्मशाला तक की सड़क का निर्माण सीमेंट व कंकरीट से किया गया है। यह सड़क अभी वाहनों के आवागमन के लिए नहीं खोली गई है। इससे शहर में हर समय जाम की समस्या बनी रहती है। वहीं बहादुरगढ़ रोड पर भी अनेक स्थानों पर गहरे गड्ढे बने हुए हैं। बारिश का पानी भरने के कारण शहर के लोगों को अपने वाहन दूसरे रास्तों से लेकर जाने पड़ते हैं।
विज्ञापन

मैने स्वयं सड़क की हालत का जायजा लिया है। 15 दिन में पैचवर्क कर सड़क को चलने योग्य कर दिया जाएगा, जबकि भगत सिंह चौक से दादरी बाईपास चौक तक की सड़क का एक सप्ताह में काम शुरू करवा दिया जाएगा।
- एसएस सांगवान, एसई, लोक निर्माण विभाग, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें