फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैन में फंसी नर्सरी की बच्ची दूर तक घिसटती रही

Tue, 22 Dec 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव बराही में नर्सरी की बच्ची स्कूली वैन में फंसकर दूर तक घसिट गई। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार जब बच्ची उतर ही रही थी कि ड्राइवर ने वैन चला दी और वह उलझ गई। जब तक ड्राइवर कुछ समझता तब तक वह काफी दूर तक घिसटती रही। घायल छात्रा को इलाज के लिए लाइनपार के शिवम हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने पुलिस को भी सूचना दी।
विज्ञापन




समाचार लिखे जाने तक स्कूल प्रबंधकों व परिवार के सदस्यों के बीच इस मामले को सुलझाने को लेकर बातचीत का दौर चलता रहा। बराही निवासी नवीन ने बताया कि उसकी बेटी हिमांशी गांव के ही बाल विकास स्कूल की नर्सरी में पढ़ती है। वह घर से स्कूल तक स्कूल की ही वैन में आती-जाती है। सोमवार दोपहर बाद जब स्कूल की छुट्टी हुई और वैन उनके घर के नजदीक गली में पहुंची तो बच्ची को चालक ने नीचे उतार दिया।



 जब बच्ची वैन के आगे से होकर जाने लगी तो इसी बीच चालक ने वैन को चला दिया जिससे बच्ची वैन में ही उलझ गई और काफी दूर तक गली में घिसटती चली गई। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों की नजर वैन पर पड़ी तो उन्होंने भागकर चालक को वैन रोकने के लिए कहा, तब जाकर बच्ची कि किसी तरह से जान बची। हालांकि इस हादसे में बच्ची को काफी चोटें आई। घायल बच्ची के पिता ने बताया कि यदि बच्ची को सुरक्षित गली क्रास करा दिया जाता तो वह हादसे की चपेट में आने से बच सकती थी।
विज्ञापन




स्कूल प्रबंधक व प्राचार्य ने बच्ची की हरसंभव मदद की बात कही। साथ में हादसा क्यों और किन कारणों के चलते हुए इसकी पूरी जांच करने के लिए भी कहा। इस मामले में जब लाईनपार थाना पुलिस से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इस मामले में शिकायत मिली थी। लेकिन अभी परिजनों ने किसी तरह का कोई बयान दर्ज नहीं कराया है। यदि शिकायत मिलती है तो तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें