फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: धूमधाम से की बाबा खाटू श्याम की प्राण प्रतिष्ठा

Sun, 18 Feb 2024 10:11 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
बाबा श्याम की पूजा अर्चना करते मुख्यातिथि युद्धवीर भारद्वाज।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर के वार्ड पांच में बने मंदिर में पार्षद कर्मबीर शर्मा व वार्डवासियों की ओर से रविवार को बाबा खाटू श्याम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस मौके पर हवन भी हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता चेयरमैन युद्धवीर भारद्वाज ने शिरकत की। यहां पहुंचने पर पार्षद कर्मवीर शर्मा व वार्ड वासियों ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। चेयरमैन युद्धवीर ने मंदिर में पूजा अर्चना की और सभी की सुख शांति की कामना की। युद्धवीर ने कहा कि मंदिर सभी की आस्था का केंद्र है और यहां सभी पूजा अर्चना के लिए आते हैं। बाबा खाटू श्याम की पूजा अर्चना करने से मनुष्य का हर कष्ट दूर होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें