फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: राजकीय आईटीआई में मनाई बाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती

विज्ञापन
-फोटो 56 : भापड़ौदा आईटीआई में विद्यार्थियों को संबोधित करते वक्ता। विज्ञप्ति - फोटो : mathura
विज्ञापन
बहादुरगढ़। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भापड़ौदा के प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार ने बताया कि भापड़ौदा में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन परिचय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार द्वारा संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीम राव अंबेडकर की फोटो पर पुष्प अर्पित करके किया गया। स्टाफ के सभी सदस्यों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की फोटो पर पुष्प अर्पित किए। इसके पश्चात संस्थान में संविधान की प्रस्तावना पढ़ी गई। वर्ग अनुदेशक अनूप कुमार और रजनीश ने अंबेडकर के जीवन और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में जय भगवान, ईएस अनुदेशक व राजबीर सोनी, मैथ अनुदेशक ने संविधान की रचना और निर्माण के बारे में प्रक्षिशुओं को विस्तृत जानकरी दी। इस दौरान संस्थान में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता में आईटीआई के विभिन्न प्रक्षिशुओं ने भाग लिया और राष्ट्र की एकता और संविधान की अखंडता पर अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में छात्र छात्राओं का उत्साह आकर्षण का केंद्र रहा।
विज्ञापन




-फोटो 56 : भापड़ौदा आईटीआई में विद्यार्थियों को संबोधित करते वक्ता। विज्ञप्ति



-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें