बादली। फतेहपुर गांव स्थित एक वेयरहाउस में काम करने वाला श्रमिक लापता हो गया है। परिजनों की शिकायत पुलिस में लापता का मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार राहुल पिछले लंबे समय से फतेहपुर गांव स्थित वेयरहाउस में काम करता था। दो दिन पहले वह पिता राकेश कुमार ने मिलने के लिए अपने पैतृक गांव उतरादाबास भादरा हनुमानगढ़ गुजरात गया था। राहुल के चाचा रोहिताश ने पुलिस को दी शिकायम में राहुल अपने गांव नहीं पहुंचा जबकि परिजनों ने उसकी तलाश अपने सभी परिचितों के पास की है। रोहिताश की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। संवाद