फोटो-64:बहादुरगढ़ के गांव खेड़ी जसौर में आयोजित कार्यक्रम में डीआईजी विजय देशवाल को स्मृति चिन्ह
बहादुरगढ़। गांव जसौर खेड़ी निवासी और आईटीबीपी में कार्यरत डीआईजी विजय देशवाल को गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर वीरवार को गांव में उनका स्वागत किया गया। खेड़ी जसौर में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों ने फूल-मालाओं और जोरदार स्वागत के साथ डीआईजी विजय देशवाल का अभिनंदन किया। इस मौके पर क्षेत्र के विधायक राजेश जून और नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी सहित गांव के अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद