फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाश संजय बिरधाना पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। हत्या व जानलेवा हमला करने की आपराधिक वारदातों में अतिवांछित बदमाश संजय उर्फ भोलू उर्फ भोला निवासी बिरधाना को पकड़ने के लिए पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। चार दिन के अंदर यह दूसरा बदमाश है, इस पर पुलिस की तरफ से 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। इससे पहले परमिंद्र उर्फ चीमा पर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। ये बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद पुलिस गिरफ्त से बाहर चल रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस महानिदेशक हरियाणा मनोज यादव की तरफ से नकद इनाम की घोषणा की गई है। रोहतक रेंज के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक संदीप खिरवार की तरफ से की गई अनुशंसा पर पुलिस महानिदेशक हरियाणा मनोज यादव ने झज्जर जिले में हुई एक व्यक्ति की हत्या व जानलेवा हमला करने की दो अलग-अलग आपराधिक वारदातों में अति वांछित बदमाश को पकड़ने के लिए 25 हजार रुपये के नकद इनाम की घोषणा की गई है।
- दुजाना में होली के दिन शिक्षक की गोलियां मारकर की थी हत्या
28 मार्च को पुलिस थाना दुजाना के अंतर्गत गांव दुजाना में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या व जून 2020 में थाना दुजाना के क्षेत्र में जानलेवा हमला करने की वारदात को अंजाम दिया गया था। उपरोक्त दोनों वारदात को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल की और से कड़ा रुख अख्तियार करते हुए उपरोक्त मामलों के अति वांछित अपराधी संजय उर्फ भोला उर्फ भोलू पुत्र मुख्तयार निवासी गांव बिरधाना को पकड़ने के लिए गहनता से कार्रवाई करने के सख्त दिशा निर्देश दिए गए थे। आरोपी पुलिस की पकड़ से फरार चल रहा है। हत्या व लूटपाट की संगीन किस्म के आपराधिक मामलों के अति वांछित बदमाश को आमजन की सहायता से पकड़ने के लिए एसपी राजेश दुग्गल के निवेदन पर 25 हजार रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की गई है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल ने बताया कि हत्या व जानलेवा हमला करने की जघन्य किस्म की आपराधिक वारदातों में अति वांछित बदमाश संजय उर्फ भोला उर्फ भोलू निवासी गांव बिरधाना ने मार्च में थाना दुजाना के क्षेत्र में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या व जून 2020 में थाना दुजाना के एरिया में जान से मारने की नीयत से हमला करने की वारदात को अंजाम दिया गया था। उपरोक्त दोनों वारदातों में अति वांछित दोषियों को पकड़ने के लिए स्थानीय पुलिस की तरफ से गहनता से कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
सूचना देने वाले का नाम रखा जाएगा गुप्त
एसपी ने बताया कि जघन्य किस्म की उपरोक्त आपराधिक वारदातों के अति वांछित अपराधी को पकड़वाने में स्थानीय पुलिस की मदद करने वाले किसी भी व्यक्ति का नाम व पता गुप्त रखा जाएगा। आमजन से उपरोक्त अति वांछित दोषी को पकड़वाने में स्थानीय पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई है। उपरोक्त अति वांछित दोषी को पकडने के लिए झज्जर पुलिस की अलग अलग टीमों की ओर से भी हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने आमजन से स्थानीय पुलिस का सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि उपरोक्त अतिवांछित आरोपी संजय उर्फ भोलू उर्फ भोला पुत्र मुख्तयार निवासी गांव बिरधाना जिला झज्जर के संबंध कोई भी सुचना मोबाइल नंबर 8930500601, 8930500620 व 8930500677 पर दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें