फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: वैन टक्कर से पलटा आटो, चालक की मौत

Mon, 27 Oct 2025 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
फोटो : 49 : ऑटो चालक पंकज (फाइल फोटो)
विज्ञापन
गोहाना। रोहतक-पानीपत हाईवे पर गांव रुखी के पास इको वैन ने पीछे से आटो में टक्कर मार दी। जबरदस्त टक्कर लगने के बाद ऑटो सड़क से उतरकर पलट गया। इसके नीचे दबने से चालक की मौत हो गई। मृतक का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन

रोहतक में गांधी नगर की सुनीता ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे पंकज ऑटो चलाकर परिवार का गुजारा करते थे। वह रविवार की सुबह रोहतक से ऑटो में सामान लेकर गोहाना जा रहे थे। जब वह गांव रुखी के निकट बल्हारा होटल के पास पहुंचे तो पीछे से इको वैन ने ऑटो को टक्कर मार दी। ऑटो हाईवे किनारे गड्ढों में पलट गई। पंकज की अपनी ही ऑटो के नीचे दबने से मौत हो गई।
ऑटो में बिजली केबल के बंडल भरे हुए थे। उधर हादसे में इको चालक गोहाना मुगलपुरा निवासी गौरव और मोर चौक के निकट रहने वाले दीपक गंभीर रूप से घायल हो गए। दीपक व गौरव को नागरिक अस्पताल से बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल काॅलेज के अस्पताल के लिए रेफर किया गया। पंकज के शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। वह चार बहनों का इकलौते भाई था। उसके तीन बच्चे भी हैं। बरोदा थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

फोटो : 49 : ऑटो चालक पंकज (फाइल फोटो)

फोटो : 49 : ऑटो चालक पंकज (फाइल फोटो)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें