फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: चौक-चौराहों समेत मेट्रो स्टेशन के नीचे ऑटो चालकों का कब्जा, आमजन परेशान

Sat, 07 Jun 2025 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 64 : नाहरा-नाहरी मोड़ पर सड़क पर बेतरतीब ढंग से खड़े ऑटो। स्रोत पाठक
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर में विभिन्न चौक-चौराहों के साथ-साथ मेट्रो स्टेशनों के नीचे ऑटो व ई-रिक्शा चालकों को जमावड़ा रहता है। इससे अन्य वाहन चालकों को सड़क से आवागमन करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस तरफ न तो पुलिस अधिकारियों का कोई ध्यान है और न ही टै्रफिक पुलिस का। ऐसे में यह ऑटो चालक अपनी मनमानी करते हुए कहीं भी अपने वाहन को रोक देते हैं। इससे हादसा होने का डर बना रहता है। शहर के सामाजिक कार्यकर्ता सतपाल हाडा ने इसकी शिकायत डीजीपी हरियाणा को ट्वीट करके की है।
विज्ञापन


सामाजिक कार्यकर्ता सतपाल हाडा ने कहा कि शहर के नाहरा-नाहरी चौक पर बेतरतीब ढंग से आधे रोड को ऑटो चालक कब्जा किए रहते हैं। यहां से वाहन लेकर चलना तो दूर पैदल राहगीर को भी परेशानियां होती हैं। जब इन ऑटो चालकों को साइड में वाहन को खड़ा करने के लिए गुजारिश की जाती है तो वह झगड़ा करने पर उतारू हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन का ध्यान दुकानदारों की ओर से किए जा रहे अतिक्रमण पर तो है, लेकिन ऑटो और ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ भी कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने पुलिस प्रशासन के अधिकारियों से मांग की है कि मेट्रो स्टेशन के अलावा चौक-चौराहों पर ऑटो चालकों के लिए व्यवस्था ठीक की जाए।



ऑटो चालकों के लिए लाइन बनाई गई है। यदि वह फिर भी लाइन से बाहर निकलते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाती है। यदि कहीं कोई समस्या फिर से उत्पन्न हुई है तो उसे दुरुस्त किया जाएगा। शहरवासियों को बाजारों में आवागमन करने में किसी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-विकास कुमार, एसएचओ टै्रफिक, बहादुरगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें