फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: युवती के अपहरण का प्रयास, पिता पर हमला

Thu, 03 Oct 2024 06:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। धौड़ चौक पर युवती का अपहरण करने का प्रयास करने, लड़के के पिता पर जानलेवा हमला करने, धमकी देने के आरोप में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

युवती के पिता ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि उसकी बेटी ने सोमवार शाम को लाइब्रेरी से आने के बाद बताया था कि एक युवक चार-पांच दिनों से उसका पीछा कर रहा है। मंगलवार को परिजन युवती के साथ गए। जब युवती लाइब्रेरी से वापस घर जाने लगी तो धौड़ चौक पर मनचले युवक ने लड़की को कार में बैठाने को प्रयास किया।
युवती के पिता ने कार युवक को दौड़कर पकड़ने की कोशिश की, लेकिन युवक ने लड़की के पिता के पैरों पर कार का पहिया चढ़ा दिया। इससे वह नीचे गिर गया। आरोपी युवक तब भी नहीं रुका और युवक ने गाड़ी को व्यक्ति के पैरों पर चढ़ा दिया।
विज्ञापन

इससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। व्यक्ति को निजी अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने इस मामले में परिजनों की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।ी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें