फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: कार्यालय में घुसकर दो भाइयों पर चाकू व पिस्तौल से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। सेक्टर-6 में स्थित एक प्रापर्टी डीलर के कार्यालय में घुसकर दो भाइयों पर हमला कर दिया। इस हमले में कार्यालय और गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई। जैसे-तैसे वह बचकर कार्यालय से बाहर निकले तो हमलावरों ने दोनों पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी।
विज्ञापन

इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अभी उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है।
पुलिस को दी शिकायत में मोहित निवासी गांव जाखौदा ने बताया है कि 8 मार्च को मैं और मेरे काका का लड़का स्विस उर्फ काला करीब 8.30 बजे रात को सेक्टर-6 में स्थित अपने प्रापर्टी डीलिंग कार्यालय पर थे। उसी दौरान मेरे पास एक फोन आया और फोन करने वाले ने कहा कि मैं मनीष उर्फ डैनू बोल रहा हूं, तेरे से मिलना है। मैं बोला कि भाई मैं तो सेक्टर-6 में अपने कार्यालय पर हूं। मनीष ने बोला ठीक है मैं, देवेन्द्र और नवीन मिलने आ रहे हैं।
विज्ञापन

करीब 10 बजे के आसपास मनीष उर्फ डैनू और नवीन निवासी गांव बुपनियां वहां पर आ गए। करीब 10-15 मिनट बाद दोनों ने अपने सभी साथियों को भी बुला लिया। कार्यालय के बाहर से ही मुझपर व मेरे भाई पर अंधाधुंध फायरिंग करने लगे। जान बचाने के हम दोनों ने कार्यालय के अंदर घुसकर दरवाजा बंद कर लिया। तभी नवीन उर्फ झब्बू, मनीष उर्फ डैनू निवासी गांव कसार, देवेन्द्र उर्फ छोटी निवासी गांव गोयला कलां, सागर राठी ने मिलकर दरवाजा तोड़ दिया और अंदर आ गए। उनके पीछे नान्हा लाईनपार, गोलू गोयला कलां, सुमित भी अंदर आ गए।
मोहित ने बताया है कि अन्य सभी ने मुंह को रूमाल और कपड़ों से ढका हुआ था। फिर अंदर मनीष, देवेन्द्र ने मेरे सिर और आंख के पास पिस्तौल का बट मारा। नवीन ने मेरे भाई के पीठ में बट मारा। सागर राठी ने चाकू व टूटे हुए शीशे से मेरे कमर और पेट के पास छाती पर वार किया। मोहित ने बताया है वह जैसे-तैसे अपनी जान बचा कर कार्यालय के बाहर मेन रोड पर भागा। उक्त सभी मेरे पीछे भागे और मनीष, नवीन, देवेन्द्र ने फिर से मुझे मारने के लिए मुझ पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। वे चिल्ला रहे थे कि मोहित पहलवान को आज मारना ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें