फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: एडमिट कार्ड लेने गए छात्र पर हमला, गंभीर

Sun, 03 Dec 2023 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर में नंदीशाला के निकट एक छात्र पर कई बाइकों पर सवार होकर आए युवकों ने डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दो नामजद सहित कई अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हमले की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस छानबीन में लगी है।
विज्ञापन

मातन गांव के राहुल का कहना है कि वह बहादुरगढ़ में स्थित राजकीय महाविद्यालय में बीए अंतिम वर्ष का छात्र है। 24 नवंबर को एडमिट कार्ड लेने के बाद कॉलेज से घर जा रहा था। जब बालौर रोड पर स्थित नंदीशाला के निकट पहुंचा तो लघुशंका के लिए बाइक रोक दी। इसी दौरान चार-पांच बाइकों पर सवार होकर कई लड़के वहां आए और आते ही डंडों से हमला कर दिया। इसके बाद सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उस दौरान भी पुलिस बयान के लिए पहुंची थी, लेकिन तब वह बयान देने की स्थिति में नहीं था। पिता भी कहीं बाहर गए थे। हमलावरों में विपुल और मंदीप नाम के दो युवक बताए गए हैं। बाकी सभी अज्ञात थे। उधर, शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। आरोपी युवकों को काबू कर पूछताछ की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें