बादली। बामडोला गांव में बिजली निगम के कर्मचारियों के साथ अभद्रता और मारपीट का मामला सामने आया है। इसमें जेई (कनिष्ठ अभियंता ) घायल हो गया। आरोपी ने मोबाइल फोन भी तोड़ दिया। टीम बिजली चोरी कर रहे एक व्यक्ति के मीटर की जांच के साथ फोटोग्राफी कर रही थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बिजली निगम के जेई (कनिष्ट अभियंता) श्याम गौरव और यतेंद्र निगम के निर्देशों के तहत वीरवार को बामड़ोला में बिजली चोरों की जांच कर रहे थे तो गांव के विजय के मकान के पास पहुंचे। जहां बिजली की चोरी की जा रही थी। कर्मचारियों ने पुलिस को बताया कि जब वह फोटोग्राफी कर रहे थे तो विजय ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। मोबाइल फोन को तोड़ दिया और काम में बाधा डाली गई। बिजली निगम की टीम में जेई सुधीर, अरुण और हरिकिशन भी शामिल थे। विजय ने बिजली निगम कर्मचारियों को मारपीट की। इसमें जेई यतेंद्र को चोटें आई हैं। कर्मचारियों ने बताया कि टीम बिजली चोरी की जांच के लिए बामडोला गई थी आरोपी विजय ने सरकारी काम में बाधा डाली और मारपीट की है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।