फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: घर में घुसकर हमला, 15 पर केस दर्ज

Mon, 23 Oct 2023 01:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बेरी। घर में घुसकर हमला करने, धमकी देने के आरोप में पुलिस ने 15 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मदाना कलां निवासी मनोज ने पुलिस में शिकायत दी है कि गांव में उनकी लगभग चार एकड़ जमीन है। जो उसके पिता के नाम है । 30 सितंबर की शाम को वह अपनी बाइक पर बस अड्डे पर जा रहा था तो उन्होंने देखा कि खेतों में जतिन व उसकी मां उषा उनके हिस्से की जमीन पर कांटेदार तार लगाकर अपनी जमीन में मिला रहे है। जब उसने रोका तो जतिन ने गाली-गलोच की। उसके बाद वह घर आ गया। दो अक्तूबर को सुबह वह सभी घर पर थे, तभी अचानक सचिन, जतिन, पवन, विकास, राजेन्द्र, पहलाद व उषा, निर्मला, दर्शाना, बिमला, सुशीला, मनीषा, सोनिया प्रदीप व उसकी पत्नी मनीषा घर में घुस गए और लाठी, डंडे, लोहे के फरसे, कुल्हाड़ी, लोहे के सरिये से हमला कर दिया। इसमें परिवार के सदस्य घायल हो गए। उनको रोहतक पीजीआई दाखिल कराया गया था। पुलिस ने अब शिकायत के आधार पर सभी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें