फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: भरत मिलाप का दृश्य देख भावुक हुए

Mon, 23 Oct 2023 01:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। वर्षों से चले आ रहे श्री विकास रामलीला क्लब द्वारा संचालित भारत मिलाप की लीला बेहतरीन तरीके से किया गया। दर्शक मंचन देख भावुक हो गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में युवा कांग्रेस नेता संजीत कबलाना ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। सबसे पहले आरती कर प्रभु श्री राम का गुणगान हुआ। इसके बाद भरत मिलाप की लीला दिखाई दी। इसमें भरत द्वारा माता, गुरु और अन्य पंडितों से सलाह ली गई और उनकी सहमति से राम को वापस अयोध्या आगमन के लिए वन गमन की ओर चल दिया गया। इस लीला का दर्शकों ने बहुत आनंद लिया। तालियाें की गड़गड़ाहट से पूरा पंडाल गूंज उठा, जिससे कलाकारों का उत्साहवर्धन भी हुआ। इस अवसर पर संजीत कबलाना ने कहा कि दिनभर की भागदौड़ व अपने कामकाज में इतने व्यस्त होते ही की धार्मिक ग्रंथों को पढ़ना या देखना तो दूर सोच भी नहीं पाते हैं, लेकिन रामलीला कमेटियों ने अभी इसे बरकार रखा है। रामलीला मंच बनाकर लोगो को प्रभु से लीन करने का जो प्रयास किया जाता है वो काबिले तारीफ है। इस मोके पर पूर्व नपा चेयरमैन जितेंद्र उर्फ ननकी, पूर्व पार्षद भारत सोनी, संतराम गुर्जर, नीटी गहलोत, एडवोकेट विनोद गुर्जर, राजू, चिराग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें