फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जीते 14 पदक

Sat, 19 Sep 2026 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
18jjrp16- प्रतियोगिता के विजेता ​खिलाड़ी। स्रोत : कोच - फोटो : 1
विज्ञापन
साल्हावास। 59वीं हरियाणा राज्य स्तरीय लड़कों की स्कूली एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन 16 से 18 सितंबर तक करनाल के कर्ण स्टेडियम में किया गया। प्रतियोगिता में झज्जर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 14 पदक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

एथलेटिक्स टीम के ओवरऑल इंचार्ज जयप्रकाश जाखड़ ने बताया कि ध्रुव ने अंडर-19 की 5000 मीटर पैदल चाल में प्रथम तथा नवीन ने अंडर-17 की 5000 मीटर पैदल चाल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। मोहित यादव ने इसी स्पर्धा में दूसरा स्थान हासिल किया। जतिन ने अंडर-17 की 100 और 200 मीटर दौड़ में दूसरा स्थान प्राप्त किया।
हितेश जाखड़ ने अंडर-19 बांस कूद में दूसरा स्थान पाया, जबकि हितेश ने 1500 मीटर दौड़ में भी रजत पदक जीता। तेजस यादव ने भाला फेंक में दूसरा और सूरज राठी ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

यश ने अंडर-19 छह किलोमीटर क्रॉस कंट्री में दूसरा तथा 3000 मीटर दौड़ में तीसरा स्थान पाया। चिराग यादव ने भाला फेंक, कुणाल ने हैमर थ्रो और हर्ष ने चक्का फेंक में तीसरा स्थान हासिल किया। जिला शिक्षा अधिकारी रतींद्र सिंह व उप जिला शिक्षा अधिकारी राजबाला ने टीम इंचार्ज और कोचों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें