-फोटो 85 : परमानंद मलिक को सम्मानित करते जन जागरण समिति के पदाधिकारी। स्रोत समिति
बहादुरगढ़। जनजागरण समिति की ओर से आयोजित समारोह में 80 वर्षीय एथलीट परमानंद मलिक को सम्मानित किया गया। समिति के अध्यक्ष राजकुमार अरोड़ा ने उन्हें स्मृति चिह्न, सम्मान शील्ड व पटका पहनाकर अभिनंदन किया। आयोजन परमानंद मलिक के 80वें जन्मदिन और पोती के उत्तर प्रदेश में एसडीएम पद पर चयन की खुशी पर किया गया।
इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार अरोड़ा ने कहा कि जीवन के इस पड़ाव पर भी परमानंद मलिक का जोश और खेलों के प्रति समर्पण प्रेरणादायक है। उनकी सरलता, सौम्यता और अनुशासन युवाओं के लिए मिसाल है। उन्होंने बताया कि मलिक अब तक एथलेटिक्स में 333 पदक जीत चुके हैं, जो अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। वहीं परमानंद मलिक ने कहा कि उनका लक्ष्य जल्द ही 400 पदक हासिल करना है और इसके लिए वे लगातार मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने युवाओं से खेलों को अपनाने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश भी दिया।