बेरी। कलानौर थाने में डायल 112 पर तैनात डीघल हाल रोहतक के कमला नगर निवासी असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर कुलदीप के शव का अंतिम संस्कार गांव में किया गया। बताया जा रहा है कि कुलदीप करीब 15 साल पहले गांव डीघल से रोहतक चले गए थे और बच्चों के साथ रोहतक रहते थे। कुलदीप सिंह (53) कलानौर थाने में इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल पर तैनात थे। थाने के बाहर ही उन्होंने खुद अपनी सर्विस रिवॉल्वर से गाेली मारकर सुसाइड कर लिया। गोली मारने के बाद साथी पुलिसकर्मी उन्हें तुरंत रोहतक के पीजीआई एमएस अस्पताल लेकर पहुंचे, यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम होने के बाद उनका शव गांव डीघल में लाया गया। देर शाम उनके पैतृक गांव डीघल में अंतिम संस्कार किया गया। कुलदीप के तीन बच्चे है, जिसमें एक लड़का और लड़की हैं। कुलदीप के सुसाइड करने वाले कारणों का अभी पता नही लग पाया हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।