साल्हावास। क्षेत्र के गांव मुंदसा में खेत में जा रहे एक किसान के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित को इलाज के लिए मातनहेल नागरिक अस्पताल में भिजवाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया है। पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बलवान निवासी मुंदसा ने बताया कि वह अपने खेत से दूसरे खेत की तरफ जा रहा था। जब वह महेंद्र के मकान के पास पहुंचा तो वहां पर जसबीर, सचिन, जितेन्द्र, शीला आए। इन सभी ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। संवाद