।
ईएसआई सुविधा 21000 प्रति माह वेतन सीमा तक मिलती है, इसे बढ़ाकर कम से कम 40000 प्रति माह किया जाए। डिस्पेंसरियों की संख्या तीन से बढ़ाकर 10 की जाए। मजदूर बस्तियों में नागरिक सुविधाएं सीवर, शौचालय, पीने का पानी व स्कूल की सुविधा दी जाए। समिति पदाधिकारी सतबीर दहिया ने बताया कि मांगों के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया गया था। जिसमें दो हजार से अधिक मजदूरों ने हस्ताक्षर किए। हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन रोहतक के सांसद दीपेन्द्र हुड्डा को सौंपा गया था। उन्होंने कहा कि मजदूरों की मांगों को अनदेखा किया जा रहा है और नए कानून बनाकर सेवा शर्तों को कठिन किया जा रहा है। काम के घंटे बढ़ाए जा रहे हैं। इस मौके पर नवीन मेमोरियल कमेटी से धनराज तेहलान, मुकेश, शुभम, आसिफ, हिमांशु और रॉबिन मौजूद रहे।