फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: तेल चोरों का गढ़ बना आसौदा, फिर पकड़ा 400 लीटर चोरी का डीजल

Fri, 08 Dec 2023 01:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

बहादुरगढ़। आसौदा तेल चोरी का गढ़ बनता जा रहा है। एक बार फिर पुलिस ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम के साथ छापामारी करते हुए एक और मामले का भंडाफोड़ किया है। यहां चोरी का तेल स्टॉक करने के आरोप में एक आरोपी को काबू किया है। मौके से 400 लीटर डीजल भी बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ आसौदा थाने में केस दर्ज किया गया है। इससे पहले भी यहां कई बार तेल चोरी के आरोपियों को पकड़ा गया है।
विज्ञापन

आसौदा पुलिस को सूचना मिली कि गोपालपुर निवासी रवींद्र उर्फ काला ने एचपीसीएल प्लांट के सामने कच्चे रास्ते पर केएमपी के साथ एक प्लॉट में अपना ठिकाना बना रखा है। वह वहां ड्राइवरों के साथ मिलीभगत करके तेल निकालता है और बेचता है। सूचना पर टीम ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग को मामले से अवगत कराया और संयुक्त टीम ने छापा मारा। आरोपी रवींद्र मौके से भागने लगा तो उसे काबू कर लिया गया। उसकी निशानदेही पर नजदीक ही झाड़ियों से दो ड्रम बरामद हुए। इनमें 400 लीटर एटीएस डीजल बरामद हुआ। तेल को कब्जे में लेने के साथ आरोपी को भी हिरासत में ले लिया गया। आसौदा में हिंदुस्तान पेट्रोलियम का प्लांट है। रोजाना तेल के काफी टैंकर प्लांट से निकलते हैं। इसी के चलते आसौदा इलाके में तेल माफिया सक्रिय हैं। ये चालकों के साथ मिलीभगत कर प्रत्येक टैंकर से 8 से 10 लीटर तक पेट्रोल निकाल लेते हैं। इन्हें कम दाम में लेकर लोकल वाहन चालकों को महंगे दाम में बेचते हैं। लंबे समय से यह खेल चल रहा। बीते कुछ दिनों में कई लोग पकड़े भी गए हैं, लेकिन मुनाफे का यह खेल थम नहीं रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें