फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस के एएसआई की कोरोना से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। कोरोना के संक्रमण से एक और फ्रंट लाइन वर्कर ने अपनी जान गवां दी। बहादुरगढ़ के कसार गांव निवासी नरेश कुमार दिल्ली पुलिस में बतौर एएसआई कार्यरत थे।
विज्ञापन

पिछले साल से ही वह दिल्ली में फ्रंट लाइन वर्कर के तौर पर कार्य कर रहे थे। कोरोना की पहली लहर में उन्होंने बेहद मेहनत और लगन के साथ ड्यूटी निभाई। फिलहाल वह दिल्ली के जिला रोहिणी के प्रेम नगर थाने में तैनात थे। गत अप्रैल माह में ड्यूटी के दौरान ही वह अप्रेल कोरोना से संक्रमित हो गए। उन्हें उपचार कर लिए दिल्ली के पंजाबी बाग स्थित एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, लेकिन वीरवार की देर शाम कोरोना से जंग हर गए। कोविड प्रोटोकॉल के तहत शुक्रवार को पंजाबी बाग श्मशान भूमि में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
एएसआई नरेश कुमार के भाई विनोद शर्मा ने बताया कि नरेश 1988 में दिल्ली पुलिस में भर्ती हुए थे। बेटे के निधन पर पिता देव प्रकाश की हालत बहुत खराब है। वह अपने पीछे अपनी पत्नी कमलेश देवी और तीन बेटे शुभम मुदगल, परीक्षित व ध्रुव को छोड़ गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें