30jjrp05- राजकीय कॉलेज दुजाना में आयोजित प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में नृत्य करती छात्रा। स्रोत-क
बेरी। राजकीय महाविद्यालय दुजाना में दो दिवसीय प्रतिभा खोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पहले दिन स्लोगन राइटिंग, पोस्टर मेंकिंग, कार्टूनिंग, क्ले मॉडलिंग, रंगोली, मेहंदी, कबाड़ से जुगाड़ आदि प्रतियोगिता करवाई गई। स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता व पोस्टर मेकिंग में रिया, मेंहदी में सुषमा, रंगोली में किरण ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
वहीं दूसरे दिन हिंदी कविता पाठ प्रतियोगिता में आस्था, अंग्रेजी कविता पाठ में प्रियांशी व एकल नृत्य प्रतियोगिता में आशिमा पहले व भारती दूसरे स्थान पर रहीं। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार, डॉ. दीपा, डॉ. नरेश कुमार, डॉ. सीमा कुंडू मौजूद रहे।
30jjrp05- राजकीय कॉलेज दुजाना में आयोजित प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में नृत्य करती छात्रा। स्रोत-क