फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: 11 तक जारी रहेगी आशा वर्कराें की हड़ताल

Sat, 02 Sep 2023 01:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। लघु सचिवालय में शुक्रवार को 25वें दिन भी आशा वर्करों का अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन जारी रहा। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि धरना प्रदर्शन11 सितंबर तक जारी रहेगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को बिल्लू देवी की अध्यक्षता में धरना शुरू किया गया व मंच का संचालन सविता व अनीता भागलपुरी ने किया। यूनियन की राज्य उप प्रधान प्रवेश मातनहेल ने कहा कि 11 सितंबर तक आशा वर्करों हड़ताल व धरना जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि सरकार आशा के आंदोलन को लंबा खींचना चाहती है, तोड़ना चाहती है लेकिन आशा कार्यकर्ता एक हैं और एकजुट होकर आंदोलन चलाएंगे। स्वास्थ्य विभाग में रीड की हड्डी की तरह काम करती है इस रीड की हड्डी के बिना स्वास्थ्य विभाग के सारे काम बाधित हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि होम डिलीवरी हो रही है, टीकाकरण बाधित हो रहा है। उन्हाेंने कहा कि सरकार आशा वर्करों से बेहद कम वेतन में काम करवा रही है। विभाग के ऑनलाइन सर्वे के अलाव तमाम तरह की जानकारी समय-समय पर आशा वर्कर दे रही है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री से यूनियन के पदाधिकारियों की मुलाकात हुई। जिसमें मांगों के जल्द समाधान के आश्वासन के अतिरिक्त और कुछ नहीं था। इस दौरान सीटू से जिला प्रधान सरोज दुजाना, सचिव किरण, सविता ,नवीन मोहन बाड़ी, माया, शिवानी, अनीता, सुमित्रा, पुष्पा, सविता, सरोज, रोशनी, मीना, बबीता ने धरने को संबोधित किया। आशा वर्कर यूनियन हरियाणा राज्य कमेटी के निर्णय के अनुसार 11 सितंबर तक हड़ताल और आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें