रेवाड़ी। पुलिस लाइन निवासी 48 वर्षीय डॉ. आशा ने पर्वतारोहण के क्षेत्र में जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस और अफ्रीका की सर्वोच्च चोटी माउंट किलिमंजारो पर तिरंगा फहराया।
दोनों चोटियों पर उन्होंने महिला सशक्तीकरण और ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का संदेश दिया।
डॉ. आशा ने 5,642 मीटर ऊंची माउंट एल्ब्रुस की चोटी पर पहुंचकर अभियान पूरा किया। इसके बाद उन्होंने तंजानिया स्थित माउंट किलिमंजारो का रुख किया।
वह 5,895 मीटर ऊंची उहुरू पीक पर पहुंचीं और तिरंगा फहराया। दोनों अभियानों के बीच महज आठ कैलेंडर दिनों का अंतर रहा। उनके पति सब इंस्पेक्टर हैं। आशा इससे पहले भी कीर्तिमान बना कर जिले का नाम रोशन कर चुकी हैं। इस उपलब्धि पर जिले के लोगों ने उनको बधाई दी है। संवाद