फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: गणेश महोत्सव 27 से...गजानन संग लक्ष्मी का होगा आगमन

विज्ञापन
-फोटो 53 : बप्पा की मूर्ति को सजाता कारीगर। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेेंसी
विज्ञापन

बहादुरगढ़। गणेश महोत्सव 27 अगस्त से शुरू हो रहा है। 10 दिन तक चलने वाले उत्सव के लिए शहर के मूर्तिकारों, मिठाई, टेंट-पंडाल और कपड़ा कारोबारियों में खासा उत्साह है। मूर्तियों की बिक्री भी शुरू हो चुकी है। लड्डू, मोदक के ऑर्डर भी मिले लगे हैं। बप्पा के परिधानों के लिए सॉटन के कपड़े की अच्छी मांग है। कारोबारियों को लाखों के कारोबार की उम्मीद है।
खास बात यह है कि अब घर-घर उत्सव मनाया जाने लगा है। पहले पंडालों में गणपति की पूजा ज्यादा होती थी। वहीं बाजार में बप्पा की मूर्ति भी इको फे्रंडली बनाई जा रही हैं। श्रद्धालु पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए मिट्टी और प्राकृतिक रंग से बनी मूर्तियों को प्राथमिकता दे रहे हैं।
विज्ञापन

हर साल गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया जाता है। इस बार भी शहर के मेन बाजार, दिल्ली-रोहतक रोड पर स्थित गणपति धाम व शहर के बाजारों में खासी रौनक है। बाजार में दो फीट से लेकर 10 फीट तक की मूर्तियां हैं। हालांकि इस बार छोटे और बड़े दोनों साइज वाली मूर्तियों की मांग है। यहीं से आसपास के जिलों रोहतक, सांपला, बेरी, खरखौदा के लिए भी मूर्तियां बुक की गई है। तीन से पांच फीट की मूर्तियों की मांग ज्यादा है।
विज्ञापन

पिछले साल की तुलना में कीमत भी ज्यादा है। मूर्तिकार राजेंद्र कुमार ने बताया कि गणेश की अलग-अलग मुद्राओं वाली मूर्तियां बनाई गई हैं। काली मिट्टी की बनी मूर्तियां भी बाजार में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें